
रायगढ़: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औराभाटा, तारापुर और बालमगोड़ा में वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
तारापुर की महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और परिवार के खर्चों में सहूलियत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि खरसिया विधानसभा में भी भाजपा का नेतृत्व आता है, तो क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी तथा क्षेत्र को “निष्क्रियता की राजनीति” से मुक्ति मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ अब सीधे आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे गांवों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है।



