LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यशिक्षा

पुसौर के कठानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका! एक ही टंकी पर दो बार निकाली राशि — गौण खनिज मद और 15वें वित्त से हुआ गजब का खेल!

रायगढ़
जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठानी में भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला सामने आया है। पंचायत में एक ही पानी की टंकी का निर्माण दिखाकर पहले गौण खनिज मद से राशि निकाली गई और फिर उसी कार्य के नाम पर 15वें वित्त आयोग से भी रकम निकाल ली गई!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020-21 में गौण खनिज मद से RCC पानी टंकी निर्माण के लिए ₹1.50 लाख की स्वीकृति दी गई थी। वही टंकी बन जाने के बावजूद पंचायत ने 15वें वित्त के मद से फिर से उसी निर्माण कार्य की राशि निकाल ली।

यह पूरा खेल तब उजागर हुआ जब सूचना के अधिकार (RTI) के तहत एक ग्रामीण ने दोनों योजनाओं की जानकारी मांगी। जवाब में सामने आया कि दोनों योजनाओं में एक ही कार्य — “RCC पानी टंकी निर्माण” — दर्ज है और दोनों में राशि आहरित की जा चुकी है!

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन सरपंच और सचिव की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया। पंचायत के रिकॉर्ड में एक ही जगह दो बार भुगतान दर्शाया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की मॉनिटरिंग में भी गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

सूत्रों के अनुसार, गौण खनिज मद से टंकी और नाली निर्माण के नाम पर ₹65,130, जबकि 15वें वित्त से ₹1,36,520 रुपए निकाले गए। दोनों मदों में कार्य एक ही बताया गया, जिससे साफ है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

ग्रामीणों ने इस घोटाले की जांच की मांग एसडीएम रायगढ़ से की है। वहीं जनपद पंचायत के अधिकारियों ने भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तो सिर्फ एक उदाहरण है — पुसौर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में इस तरह के दोहरे भुगतान और कागजी निर्माण के मामले आम हो गए हैं।

🛑 अब सवाल यह है कि क्या दोषी सरपंच-सचिव पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?
जनता जवाब चाहती है — सरकारी धन के इस खेल में आखिर जिम्मेदार कौन?

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button