LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

रामपुर ठाठापुर ग्राम पंचायत में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का शुभारंभ, सरपंच हुए शामिल !

कवर्धा। दिनांक 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को शाम 4:00 बजे किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास का शुभारंभ ग्राम पंचायत रामपुर ठाठापुर में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री सालिक राम ध्रुवे, पंचायत कोऑर्डिनेटर श्रीमती महेश्वरी साहू, नवनिर्वाचित शिक्षिकाएँ अहिल्या साहू एवं जसवंतिका ध्रुवे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शुभारंभ अवसर पर सरपंच श्री सालिक राम ध्रुवे ने सभी विद्यार्थियों को आईडी कार्ड, पेन व कॉपी देकर सम्मानित किया तथा शिक्षिकाओं को पेन और रजिस्टर भेंट स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी हीरावन साहू, मंजू ध्रुवे, फेकन ध्रुवे सहित अनेक पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा कबीरधाम जिले के 468 पंचायतों के 1008 गांवों में कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज रामपुर ठाठापुर में भी इस पहल का शुभारंभ किया गया।

संस्था ने इस आयोजन में उपस्थिति प्रदान करने वाले सभी ग्रामवासियों और पालकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button