बिलासपुर रेल हादसे में लापता हुई जैजैपुर ब्लॉक के प्रिया चंद्रा, परिजन बिलासपुर के लिए रवाना !

शक्ति। हाल ही में हुए बिलासपुर रेल हादसे में क्षेत्र की एक छात्रा प्रिया चंद्रा लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार प्रिया चंद्रा जैजैपुर ब्लॉक के बहेराडीह गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में अध्ययनरत हैं। बताया जा रहा है कि वे चाम्पा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं और स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से प्रिया की तलाश में तेजी लाने की अपील की है। रेल हादसे में कई यात्री घायल और लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसमें बिलासपुर: 7777857335, चांपा: 8085956528, रायगढ़: 9752485600, पेंड्रा रोड: 8294730162. पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रिया की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की है।



