ब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

बिलासपुर लालखदान के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक ने जताया गहरा शोक !

बिलासपुर। लालखदान के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है। इस हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा अनेक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम का माहौल फैल गया। रायगढ़ जिला भाजपा संगत कोषाध्यक्ष सनत नायक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

श्री नायक ने कहा कि रेल प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कराना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि घायलों को तत्काल बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हम सभी के लिए चेतावनी हैं कि रेल सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीर प्रयास किए जाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे राहत कार्यों में प्रशासन की मदद करें और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहयोग दें।

सनत नायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह सबको इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!