LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले का हादसा, नेशनल हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, तीन घायल !

कोरबा/ जनता के सवाल न्यूज: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला बुधवार को नेशनल हाईवे-130 पर घुईचुवा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में काफिले में आगे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक बाइक सवार तीन युवक काफिले के सामने आ गए। सामने चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन संतुलन खोकर सड़क किनारे पलट गया। मंत्री लखनलाल देवांगन जिस वाहन में सवार थे, वह पूरी तरह सुरक्षित रहा। ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी नियंत्रित कर ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफिले के अन्य वाहन भी तुरंत रुक गए।घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायल एएसआई आर. विनीत तिर्की, प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार शुक्ला और स्कॉर्पियो चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार तीनों युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में काफिले का वाहन पलट गया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button