LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खरसिया में रेल्वे अंडरब्रिज की शीघ्र स्वीकृति प्रदान के लिए वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से टिकेश डनसेना ने की मुलाकात

 

रायगढ़ :- खरसिया क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं में एक हैं रेल्वे अंडरब्रिज का निर्माण जो एक आम जनता के लिए एक गंभीर समस्या है। जिसके निर्माण को लेकर भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला मंत्री ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से मुलाकात कर जानकारी दी और कहा की खरसिया रेल्वे फाटक खरसिया शहर की बसाहट रेल्वे लाईन दोनो तरफ बराबर है। अंडर ब्रिज बनने से लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। रेलवे लाइन की उत्तर दिशा में तहसील कार्यालय , सिविल कार्यालय, जनपद कार्यालय, सिविल कोर्ट , विद्युत कार्यालय, पुलिस थाना , बी ई ओ कार्यालय, एस डी ओ पी कार्यालय, कृषि कार्यालय, सिंचाई कार्यालय, पी डब्ल्यू डी कार्यालय, गौ शाला, अनुसूचित जाति छात्रा वास , वनवासी 100 बिस्तर कन्या छात्रावास स्थापित है। अंडर ब्रिज से हजारों ग्रामवासियो का आवागमन सुलभ होगा। जहा रेल्वे लाईन के दक्षिण दिशा में कृषि उपज मंडी, एफ सी आई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आडिटोरियम कॉलेज, छात्रावास सहित पूरा खरसिया शहर का व्यवसाय स्थापित है। विभिन्न शिक्षण संस्थान है।जिससे हजारों ग्रामवासीयो का आवागमन सुलभ होगा। उक्त चर्चा में वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने कहा की इस जनहित कार्य को अतिशीघ्र पहल किया जावेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button