LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूपा मंडल भाजपा कार्यकर्ता रोशन होता के पिता स्व. बेणुधर होता के दशकर्म में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि!


पुसौर :-सूपा मंडल भाजपा कार्यकर्ता रोशन होता के पिता स्वर्गीय बेणुधर होता जी के दशकर्म कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम दिनांक 4 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक अपने साथियों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर सनत नायक ने स्व. बेणुधर होता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।
दशकर्म कार्यक्रम में सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, बुनगा ग्राम पंचायत के सरपंच वेद प्रकाश साव, कैलाश चौहान सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को धैर्य रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने स्व. बेणुधर होता जी के सामाजिक जीवन और उनके सरल, सहज स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। पूरे कार्यक्रम का वातावरण शोकमय रहा, वहीं ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है l

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button