
अंबिकापुर :- आज चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव की पूजनीय माता के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक यादव ने स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता देवी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विधायक रामकुमार यादव ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि स्व. स्वर्णलता देवी जी का जीवन सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जिन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।
शोक कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



