
पुसौर-शिक्षा के क्षेत्र मे हमेशा अग्रणी विकास खंड पुसौर की बहु प्रतिक्षित मांग विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय ओ पी चौधरी द्वारा पिछले वर्ष पुसौर प्रवास के दौरान किये गए घोषणा अनुरूप आज कर दिया गया है। जिसका प्रशासकीय स्वीकृति रुपये 50 लाख का आदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के जारी होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर श्रीमती मानी मोहित सतपथी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान,भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुसौर जैमिनी गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वित्त मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये हैं । साथ ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री शैलेश कुमार देवांगन एवं समस्त कार्यालय स्टॉफ, समस्त संकुल समन्वयक, समस्त शिक्षक गण एवं पुसौर क्षेत्र के समस्त जनमानस द्वारा भी माननीय वित्त मंत्री महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। उपरोक्त जानकारी संकुल समन्वयक पंचपारा श्रवण कुमार साव के द्वारा दिया गया है।



