

रायगढ़: संबलपुरी मंडल के सक्रिय एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ता नेत्रानंद पटेल को जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी इस निर्णय को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
नेत्रानंद पटेल लंबे समय से भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और आम जनता की समस्याओं को लेकर सजग दृष्टिकोण के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से न केवल मोर्चा और अधिक सशक्त होगा, बल्कि भाजपा को संगठनात्मक रूप से भी नई मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नेत्रानंद पटेल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में वे सेतु की भूमिका निभाएंगे। शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे, जिससे पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नेत्रानंद पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं समस्त पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।
नेत्रानंद पटेल की इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि भाजपा संगठन अनुभव, समर्पण और सक्रियता को महत्व देते हुए आगे बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए और अधिक सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।



