LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

“खरसिया में भाजपा का संकल्प: पद नहीं, जनसेवा और विचारधारा से तय होगी जीत!”

रायगढ़:-खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए पद बड़ी बात नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही असली लक्ष्य है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्ची राजनीति है। केवल फोटो खिंचवाने या दिखावे की राजनीति से जनता का भला नहीं होने वाला।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि खरसिया के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को यह बताया जाए कि भाजपा सरकार ने आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी योजनाओं में क्या काम किए हैं, तो जनता का विश्वास स्वतः मजबूत होगा। बार-बार योजनाओं की जानकारी देने से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होगी और उन्हें समझ आएगा कि सरकार वास्तव में उनके लिए काम कर रही है।
भाजपा का यह भी स्पष्ट संदेश है कि पार्टी में पद बड़ा नहीं होता, बल्कि उस पद पर रहकर जनता और संगठन के हित में कितना कार्य किया गया, यही असली कसौटी है। चाहे आगामी चुनाव में प्रत्याशी कोई साधारण मजदूर ही क्यों न हो, यदि वह पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पित है तो नेतृत्व करने का अवसर अवश्य मिलेगा।
खरसिया विधानसभा में यदि भाजपा अब जनहित के मुद्दों और शासन की उपलब्धियों को आक्रामक ढंग से जनता के बीच रखना शुरू कर दे, तो जीत लगभग तय मानी जा रही है। संगठन का फोकस अब दिखावे से हटकर जमीनी स्तर पर संवाद और जनजागरण पर है। यही रणनीति आने वाले चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button