खीरसागर नायक बने जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री, सूपा मंडल में खुशी की लहर !

रायगढ़:-खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सूपा मंडल के सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता खीरसागर नायक को जिला भाजपा संगठन के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति से न केवल सूपा मंडल बल्कि पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
खीरसागर नायक ग्राम पंचायत सुर्री में दो बार उपसरपंच रह चुके हैं तथा वर्तमान में पंच के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। साथ ही वे सरपंच मार्गदर्शक की भूमिका भी निभा रहे हैं। लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जिला मंत्री का दायित्व मिलने के बाद नायक ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को जिला सहित खरसिया विधानसभा क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक मजबूती से किया जाएगा।
इस अवसर पर सूपा मंडल के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खीरसागर नायक की व्यवहारिकता, कुशल नेतृत्व क्षमता और सरल स्वभाव के कारण वे कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं।
नायक ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं मंडल नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे।



