LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लग्जरी कार में नशे का कारोबार! विश्रामपुर तहसील का चपरासी 608 नशीले टैबलेट के साथ गिरफ्तार 🚨

सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाएम जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विश्रामपुर तहसील में पदस्थ एक चपरासी को लग्जरी कार में नशीले टैबलेट बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 608 नग नशीला टैबलेट बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि विश्रामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति महंगी कार में घूम-घूमकर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार से 608 नशीले टैबलेट बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी विश्रामपुर तहसील कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशीले टैबलेट कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button