LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख स्वीकृत … रायगढ़ विधान सभा की महिला सरपंच ने बनाया पचास लाख जैसा भवन*

*राजनीति में अब ईमानदार प्रयासों से हो रहे काम*

*अनोखा सामुदायिक भवन बना जन चर्चा का विषय*

रायगढ़ :- जिला मुख्यालय से महज 15 किमी दूर पुसौर जनपद के तहत ग्राम पंचायत सुकुल – भठली में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन इन दिनों जन चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जन चर्चा सामुदायिक भवन के आधे अधूरे निर्माण या रिश्वत खोरी को लेकर नहीं बल्कि गांव की महिला सरपंच और आर्य युवा समिति के उन सदस्यों से जुड़ी है जिन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद  पचास लाख  जैसा भवन बनाया। ग्राम पंचायत सुकुल -भठली की महिला सरपंच श्रीमती निरवती सिदार ने भूतपूर्व सरपंच जै जै राम गुप्ता,गणेश राम सिदार, आर्य समिति के संरक्षक डॉक्टर मनोहर लाल पटेल एवं जागरूक सदस्यों के साथ विधायक ओपी चौधरी के समक्ष ग्राम सुकुल -भठली में सामुदायिक भवन की मांग रखी। विधायक ओपी चौधरी ने सभी के आग्रह को स्वीकारते हुए सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु डी एफ एम मद से 19.90 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

महिला सरपंच के साथ आए आर्य समिति के सदस्य ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। ओपी की शालीनता विनम्रता ने ग्राम वासियों को प्रभावित किया उस दौरान समिति से जुड़े लोगों के ओपी चौधरी के सामने यह वादा किया कि यह सामुदायिक भवन पूरे अंचल के लोगों के लिए मिशाल स्थापित करेगा। डी एफ एम मद से स्वीकृति से मिले राशि से सामुदायिक भवन की मजबूत नीव रखी गई इसके बाद आर्य समिति के युवाओं का साहसिक और ईमानदार प्रयास शुरू हुआ और देखते देखते इसकी अनुमानित लागत चालीस लाख के आस पास पहुंच गई। यह ऐतिहासिक सामुदायिक भवन अंचल में जन चर्चा का विषय बन गया ।आस पास के ग्रामीण इस भवन की देखने आ रहे है। आर्य समिति के संरक्षक डॉक्टर मनोहर लाल पटेल ने कहा उनकी यह पहल राजनीति में ईमानदारी सुचिता के नए युग की शुरुवात होगी।यह सिर्फ भवन नहीं बल्कि सुकूल भठली वासियों की ईमानदार भावना का प्रतीक चिन्ह है । भवन की खूबसूरती सदैव ईमानदार प्रयासों का स्मरण कराती रहेगी। यह सामुदायिक भवन गांव की अस्मिता से जुड़ा हुआ है आने वाली पीढ़ी उनके शाश्वत प्रयासों को याद करेगी। सन 2000 के दशक के इस समिति की बुनियाद रखी गई समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाला सार्वजनिक कबड्डी मैच पूरे अंचल में प्रसिद्ध है। वही भूतपूर्व सरपंच जै जै राम गुप्ता का मानना है कि इस समुदायिक भवन को मेरा गांव मेरी पहचान के रूप में लंबे समय तक याद किया जाएगा। सचिव प्रेमलाल ने कहा उन्होंने बहुत से सरकारी काम करवाए है लेकिन सुकुल भठली के इस समुदायिक भवन के निर्माण को लेकर ग्राम वासियों के उत्साह को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। महिला सरपंच निर वती सिदार ने कहा यह सामुदायिक भवन सुकुल भठली वासियों के ईमानदार कोशिश का जीता जागता प्रमाण है। ओपी चौधरी को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए कहा गांव वासी एवं आर्य समिति के प्रयासों ने इस असंभव कार्य को सम्भव कर दिखाया।पूर्व सरपंच गणेश सिदार का मानना है कि अमूमन सरकारी कामों में स्वीकृत राशि से आधा काम भी नहीं होता लेकिन हमारे ग्राम वासियों ने इस मिथक को तोड़ दिया और स्वीकृत राशि से बेहतरीन भवन बनाया मानो पचास लाख में बनी हो। यह बता दिया कि हौसले बुलंद हो तो मंजिल आसानी से मिलती है।

 

*सरकार से मिले 20 लाख  से सुकुल भठली वासियों ने  पचास लाख जैसा भवन बनाने का  पूरी हुई संकल्प !

सरकार ने जिस काम के लिए महज 20 लाख दिए ग्रामवासियों ने मिलकर इस काम के लिए  पचास लाख जैसा भवन निर्माण कर दी । जैसे ही यह चर्चा आस पास के लोगों को पता चली तो लोग इस समुदायिक भवन को देखने आ रहे है और सुकुल भठली वासियों के ईमानदार प्रयासों की सराहना कर रहे है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button