किरीतमाल में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ग्राम इकाई का गठन*
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन*


खरसिया | आज दिनांक 24 मार्च 2026 को ग्राम किरीतमाल (तह. खरसिया, जिला रायगढ़ छग.) में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ग्राम इकाई के गठन हेतु एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में ऊर्जावान साथियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए मोहरसाय लहरे को अध्यक्ष, अमन महेश को सचिव, चुन्नू लाल एवं श्रीमती श्यामा लहरे को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती दयामती लहरे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं टीका राम बंजारे एवं दिलीप महेश को संगठन का संरक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें राम नारायण भारद्वाज (अध्यक्ष, इकाई खरसिया), मनीराम सोनी (महासचिव) एवं राकेश नारायण बंजारे (प्रदेश प्रवक्ता, साहित्य प्रकोष्ठ) प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजजनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इनमें सुनीता लहरे, यशोदा काठले, कुमारी लहरे, ननकी बाई लहरे, ननकी बाई, भीम प्रसाद, मिलचंद लहरे, भूपेंद्र कुमार, दिनबंधु, अजय लहरे, गोविंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज के विकास, शिक्षा, जागरूकता एवं संगठन मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक ग्राम किरीतमाल में संगठन के लिए एक नई ऊर्जा और नव दिशा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।



