LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्राम पंचायत सुर्री की भाजपा समर्थित सरपंच मीनाक्षी टेकलाल बनीं मिसाल, बेटियों के विवाह में 20 हजार का ‘कन्यादान’ सहयोग बना चर्चा का विषय !

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुर्री की सरपंच श्रीमती मीनाक्षी टेकलाल नायक इन दिनों अपने सराहनीय कार्यों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गांव के समग्र विकास के साथ-साथ वे बेटियों के भविष्य को संवारने की दिशा में भी एक अनूठी पहल कर रही हैं।
सरपंच मीनाक्षी टेकलाल ने संकल्प लिया है कि जब तक वे अपने पद पर कार्यरत रहेंगी, तब तक ग्राम पंचायत की प्रत्येक बेटी के विवाह में कन्यादान स्वरूप 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। उनका यह कदम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है।
इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत सुर्री निवासी महेत्तर सिंदार की सुपुत्री वेदमती (कृति) सिदार के विवाह अवसर पर अपने हाथों से 20 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की व   सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर मंडप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मोगरा नायक, पंच श्रीमती प्रभा सिदार, उपसरपंच सुरेंद्र कुर्रे, पूर्व उपसरपंच खीर सागर नायक, पंच अजीत यादव, सचिव शैलेन्द्र गोयल, कोड़ातराई सचिव टेकलाल नायक सहित ग्राम के वरिष्ठजन — बालमुकुंद चौधरी, अश्वनी नायक, चिनी लाल नायक, सत्यानंद नायक, जागेश्वर सिंदार, गंगाधर कुर्रे, फागुलाल नायक, भोजराम पटेल, दिनेश नायक, कैलाश पटेल, लोचन यादव, प्रेमशंकर सिदार, संतोष कुर्रे, खगेश्वर कुर्रे, गिरधारी पटेल, मुनू नायक, गजानंद नायक, दिनमणि पटेल व आनंद राम पटेल की उपस्थिती रही।
ग्राम पंचायत सुर्री की यह पहल क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रही है, जिससे अन्य जनप्रतिनिधियों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button