LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रिश्वतखोर ASI ढाबे में रंगे हाथ गिरफ्तार 20 हजार की घूस लेते ACB ने दबोचा, SP ने तत्काल किया निलंबित !


सक्ती/चंद्रपुर। जिले के थाना चंद्रपुर में पदस्थ एक ASI को रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती संबद्ध कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चंद्रपुर में शिवप्रसाद बरेठ के विरुद्ध श्रीमती सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 47/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा के जिम्मे थी।


आरोप है कि विवेचना के दौरान ASI मिश्रा ने शिवप्रसाद बरेठ को कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत पीड़ित ने ACB बिलासपुर से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ASI को ढाबे में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताते हुए ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
ACB की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button