रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, गृह निवास छर्राटांगर में लगा शुभकामनाओं का तांता !

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सरल, सहज एवं जनहितैषी सांसद राधेश्याम राठिया के जन्मदिन अवसर पर उनके गृह निवास छर्राटांगर (घरघोड़ा) में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का दिनभर तांता लगा रहा। क्षेत्रभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सांसद राठिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल, जिला मंत्री खीरसागर नायक, लालकुमार नायक, दुर्गेश नायक,भोजराम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके गृह ग्राम पहुंचे और आत्मीय मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यकर्ताओं ने सांसद राठिया को क्षेत्र की जनता के बीच सदैव सक्रिय, सहज एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाला जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।



