LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

कुसमुरा के सुशासन शिविर में रायगढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था नदारद, महिला की बिगड़ी तबीयत तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसुमुरा में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन धन्यवाद शिविर एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। हजारों लोगों की मौजूदगी वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा और प्राथमिक उपचार की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बिहान समूह की एक महिला दीदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल इलाज या मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं थी और न ही स्ट्रक्चर व्यवस्था था।समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवता दिखाते हुए महिला को पानी उपलब्ध कराया और इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था कर स्थिति को संभाला।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भाजपा कार्यकर्ता सहायता नहीं करते तो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते थे। लोगों ने इसे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री स्तर के कार्यक्रम में भी आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है, तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे बड़े आयोजनों में स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button