LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

एनसीसी सिखाती है नेतृत्व करना – रामचंद्र* *एनसीसी कैंप में कैडेट्स को किया मोटिवेट*


रायगढ़ :-जिले के प्रख्यात शिक्षाविद और मोटिवेटर रामचंद्र शर्मा ने जिले में चल रहे एनसीसी कैंप में कैडेट्स को करियर और भविष्य विषय को लेकर मोटिवेट किया , एनसीसी के 28 वी छतीसगढ़ बटालियन के सूबेदार मेजर ने बताया कि 28 सी जी बटालियन के कमांडेंट कर्नल तेवतिया के मार्गदर्शन में सेंट ज़ेवियर स्कूल में लगभग 400 युवक एवं युवतियों का कैंप चल रहा है जिसमें जूनियर एवं सीनियर डिवीज़न के कैडेट शामिल है इसमें कैडेट्स को मोटिवेट करने प्रसिद्ध शिक्षाविद और मोटिवेटर रामचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे जहाँ उनका स्वागत कर्नल तेवतिया ने किया ,

अपने मोटिवेशनल उदबोधन में रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जीवन संघर्ष के दौरान कैसे रहना चाहिए कैसे एनसीसी से जीवन में लाभ होते है ,करियर में एनसीसी के क्या क्या लाभ हैं , नेतृत्व क्षमता और अनुशासन कैसे आगे बढ़ाता है , क्या क्या नौकरियां मिल सकती हैं आदि बातों पर व्याख्यान रामचंद्र ने दिया , कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ जिसमें रामचंद्र ने सवालों के रोचक तरीके से जवाब दिए , कैडेट्स को कर्नल तेवतिया ने भी सम्बोधित किया ,रामचंद्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई!

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button