LIVE TVखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला ईकाई रायगढ़ का निर्वाचन हुआ संपन्न !

रायगढ़, 31 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की जिला इकाई रायगढ़ का निर्वाचन रविवार को मंगल भवन, छोटे अतरमुड़ा में लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में जिलेभर के छात्रावास अधीक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 26 मई को जारी की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 एवं 28 मई को नामांकन, 29 मई को नाम वापसी एवं अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 31 मई को प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री नेहा दीक्षित एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री फणेन्द्र कुर्रे के मार्गदर्शन में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। परिणामों की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


निर्वाचन परिणाम के अनुसार जिला इकाई रायगढ़ के लिए  चंद्रशेखर मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सुश्री मनीषा चौहान एवं  अनुराग नामदेव उपाध्यक्ष,  रवि शंकर गबेल एवं  जयवर्धन पाटिल महामंत्री,  रमेश वारे सचिव,  गोपाल कुमार आदित्य कोषाध्यक्ष,  अमित पटेल सह सचिव तथा  वासु देवानंद कृष्ण गुप्ता प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी निर्वाचित घोषित किए गए।


इसके अलावा जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्षों का निर्वाचन भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक साथियों ने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित टीम संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाएगी तथा छात्रावास अधीक्षकों की समस्याओं, अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति व्यक्त विश्वास के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एकता, गरिमा और कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button