
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि तरुण चुघ का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें संसद में एक प्रभावी प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ पार्टी संगठन तथा देश के विकास को मिलेगा।
ओपी चौधरी ने उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि राज्यसभा में उनकी सक्रिय भागीदारी राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।



