LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

40 हजार रिश्वत लेने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश !

रायगढ़ :- जांजगीर-चांपा जिले की पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को जमीन संबंधी मामले में रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी को सौंपी गई है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, आवेदक विकास देवांगन ने आरोप लगाया है कि प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि आवेदक ने पहले 30 हजार रुपये दिए, जिसके बाद शेष 10 हजार रुपये की भी मांग की गई और बाद में वह राशि भी दे दी गई।


आवेदक का कहना है कि राशि लेने के बावजूद जमीन पर कब्जा दिलाने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो प्रधान आरक्षक ने राशि लौटाने से इनकार कर दिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर पैसे के लेन-देन और मामले से जुड़ी बातचीत सुनाई दे रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जावेगी

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button