LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सक्ती में ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते जनपद  पंचायत CEO, लिपिक और भृत्य रंगे हाथ गिरफ्तार !

12 लाख रुपये के चेक जारी करने के एवज में मांगी थी 2 लाख रुपये की रिश्वत, सरपंच की शिकायत पर ACB ने बिछाया जाल !

सक्ती। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ती जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) निखिल कश्यप, लिपिक अविनाश ठाकुर तथा भृत्य लच्छन भानू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच द्वारा निर्मला घाट एवं नाली निर्माण कार्य के लिए लगभग 12 लाख रुपये के भुगतान संबंधी चेक जारी कराने आवेदन दिया गया था। आरोप है कि उक्त चेक जारी करने के एवज में जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

 

 

 

 

12 लाख के चेक के बदले 2 लाख की रिश्वत मांगने वाले जनपद CEO समेत तीन लोग ACB के शिकंजे में।”

लगातार हो रही मांग और दबाव से परेशान सरपंच ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि लेते समय जनपद CEO निखिल कश्यप, लिपिक अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानू को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आम जनता और जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button