अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में संशोधन, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह करेंगे शिरकत!

मनेंद्रगढ़ :- 20 जून 2026 :- स्वामी आत्मानंद स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के संबंध में संशोधन किया गया है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार जिला में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों के लिए नामांकित मुख्य अतिथियों की सूची में आंशिक परिवर्तन किया गया है। पूर्व में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कार्यक्रम हेतु माननीया श्रीमती रेणुका सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित किया गया था। संशोधित आदेश के अनुसार अब एमसीबी जिले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद को नामांकित किया गया है राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का निर्धारण एवं आयोजन माननीय मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए तथा चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा योग दिवस को जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



