LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक रामकुमार यादव ने बच्चों और आमजन के साथ किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश !


चंद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव ने क्षेत्रवासियों, बच्चों एवं युवाओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति अपनी रुचि दिखाई। विधायक यादव ने कहा कि युवाओं और बच्चों को योग से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button