LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री टिकेश डनसेना ने पूर्व उप – प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता वयक्त की

टिकेश डनसेना ने कहा की भाजपा वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधान मंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता हुई। आडवाणी जी को भारतीय राजनीति में प्रमाणिकता के मानक तय करने वाले राजनेता के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उन्हें “भारत रत्न” से सम्मानित करने का निर्णय करोड़ों देशवासियों का भी सम्मान है।


