नेत्रानंद पटेल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के खरसिया विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर !

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल को खरसिया विधानसभा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
नेत्रानंद पटेल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
खरसिया विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर नेत्रानंद पटेल ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिले तथा जनता का विश्वास और सुदृढ़ हो।
नेत्रानंद की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में खरसिया विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और भाजपा को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।



