खजरी में शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं कैरियर मार्गदर्शन संपन्न*

(12वीं,10वीं,8वीं,5वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 5000/-, 3000/-,2000/- 1000/- का नगद पुरस्कार)

खजरी : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का शिक्षित,सांस्कृतिक एवं धार्मिक गांव खजरी में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 18 अक्टूबर 2026 रविवार को शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा उपस्कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नेतराम साहू व्याख्याता (रसायन) ने बताया कि वर्ष 2013-14 से उनके दादा पं. श्री राम प्रसाद साहू जी एवं माता श्रीमती कचरा देवी के पुण्य स्मृति में गांव के पांचवी, आठवीं,10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं पेन से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है।कार्यक्रम के 13 वें वर्ष में मुख्य अतिथि पं. शांतिस्वरूप तिवारी जी (धर्म रत्न, गीता रत्न, मानस रत्न, संस्कृत के आचार्य, भागवत के आचार्य, शिक्षाविद, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुंदर बाई रात्रे सरपंच ग्राम पंचायत खजरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच श्रीमती खीक बाई साहू, श्री दीनानाथ पटेल सचिव ग्राम पंचायत खजरी, सेवानिवृत शिक्षक गजपति साहू, रामकली साहू, गोकुल प्रसाद साहू, वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण साहू, श्रीमती वेदमाती साहू ने मां दुर्गा एवं विद्या के अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन, अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आयोजक नेतराम साहू ने कहा की ग्रामीण प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, नई-नई पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान करने, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जेईई एडवांस्ड, नीट, एनडीए, क्लैट, सीयूईटी, नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय की जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर में हृदय और मस्तिष्क दो महत्वपूर्ण अंग होता है और संसार में प्रेम और ज्ञान महत्वपूर्ण होता है। हमारे हृदय प्रेम से परिपूर्ण हो और मस्तिष्क ज्ञान से परिपूर्ण हो। उन्होंने आगे कहा कि जो छात्र नीट जेईई एडवांस क्वालिफाइड करेंगे उन्हें एक लाख रु की सहयोग राशि प्रदान की जावेगी। दीनानाथ पटेल सचिव ग्राम पंचायत खजरी ने शासकीय योजनाओं के बारे साथ-साथ विकास कार्यों की जानकारी प्रदान किया।
शिक्षा प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन के मुख्य अतिथि पं. शांतिस्वरूप तिवारी ने समस्त छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की बच्चे खूब मेहनत करें, शिक्षकों और बड़ों की बात माने। घर का वातावरण शैक्षिक बनाएं।
किसी भी प्रतियोगिता के लिए बच्चे तैयार रहें। आगामी उच्च अध्ययन हेतु किसी भी बच्चे को आर्थिक परेशानी नहीं होगी। मानस के चौपाइयों एवं संस्कृत के श्लोकों का उद्धरण देते हुए उन्होंने मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मन भर ज्ञान से तोला भर आचरण अच्छा होता है। दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सैकड़ों में कोई एक बलवान होता है, हजारों में कोई एक वक्ता होता है। लाखों में कोई एक ज्ञानी पंडित होता है लेकिन लाखों में कोई दाता होगा यह नहीं कहा जा सकता।

श्याम कुमार साहू व्याख्याता (गणित) ने कहा कि गणित विषय डरने का विषय नहीं है बल्कि अभ्यास करके सफलता प्राप्त करने का विषय है। बेसिक गणित जोड़, घटाव, गुणा, भाग से शुरुआत करके बड़े-बड़े प्रमेय को आसानी से हल किया जा सकता है। हम केवल अंक और प्रतिशत के पीछे न भागें बल्कि हमारी शिक्षा गुणात्मक हो। देश के अधिकांश राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा में नवोदय विद्यालय के छात्रों का चयन प्रतिशत सर्वाधिक होता है। वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा में चंद्रशेखर साहू को कक्षा 12 वीं में सर्वोच्च अंक 93.8% प्राप्त करने पर 5000 रु नगद राशि, प्रशस्ति पत्र,ट्रॉफी,मेडल एवं पेन से सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में सर्वोच्च अंक 94% प्राप्त करने वाली छात्रा कु. उषा साहू को 3000 रु नगद, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं पेन से सम्मानित किया गया।
कु. पूजा रत्नाकर कक्षा 10 वीं प्रयास अनुसूचित आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर को 92.2 प्राप्त करने पर 3000 राशि, ट्रॉफी, मेडल एवं पेन से सम्मानित किया गया।
आशीष साहू को कक्षा आठवीं में 93.33% प्राप्त करने पर 2000 रु नगद, सम्मान पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं पेन से सम्मानित किया गया।कु. पूर्णिमा रात्रे को कक्षा पांचवी में 95% प्राप्त करने पर 1000 रु नगद, सम्मान पत्र, ट्रॉफी, मेडल एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में अभिभावक भी सम्मानित हुए।
इसके अलावा गांव के मेधावी एवं जरूरतमंद छात्रा खिलेश्वरी साहू, झांसी साहू, लक्ष्मीन साहू, जानकी साहू, यशोदा यादव, पूर्णिमा साहू, यात्री साहू को दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति रायगढ़ की ओर से शिक्षा उपस्कर सामग्री (शालेय गणवेश ,कॉपी, पेन, कंपास बॉक्स, जूता, मोजा) प्रदान किया गया।
मुदित साहू, मोनिका यादव, आस्था साहू, पायल साहू, पायल साहू सुपुत्री स्व. तुलाराम साहू, कु. हुलसी तिवारी को भी विशिष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पं. शांतिस्वरूप तिवारी द्वारा प्रदत्त शिक्षा प्रोत्साहन राशि से कु.दीपशिखा रात्रे, कु. ललिता मानिकपुरी, कु. हंसिनी साहू, कु. टुकेश्वरी साहू को ग्यारह , ग्यारह सौ रुपए का सहयोग राशि प्रदान किया गया।
आगामी किसी जरूरतमंद छात्र को राष्ट्रीय स्तर के संस्था में प्रवेश सुनिश्चित होने पर 40000 रु का एकशिक्षा फंड भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। राष्ट्रगान के साथ शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन नेतराम साहू व्याख्याता (रसायन) ने किया।



