LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजयुमो ने खिलेश डनसेना को पुसौर मंडल प्रभारी की सौंपी जिम्मेदारी !


रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लगातार संगठनात्मक विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में संगठन ने युवा कार्यकर्ता खिलेश डनसेना को भाजयुमो पुसौर मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खिलेश डनसेना ने भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पुसौर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत करना, बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ना, पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
भाजयुमो एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खिलेश डनसेना को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पुसौर मंडल संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनेगा। उन्होंने संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button