30 जुलाई जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के साथ विकास खंड शिक्षा कार्यालय का होगा भव्य भूमि पूजन*
*माननीय ओ. पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं रायगढ़ विधायक) के कर-कमलों से संपन्न होगा कार्यक्रम*
*क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी*
*पुसौर में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक नया अध्याय*
पुसौर / रायगढ़:
30 जुलाई 2026 का दिन पुसौर विकासखंड के लिए शिक्षा और विकास के दृष्टिकोण से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्वर्णिम दिन साबित होने जा रहा है। क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इसी गरिमामयी अवसर पर पुसौर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विकास खंड शिक्षा कार्यालय (BEO Office) के नए भवन का भूमि पूजन भी संपन्न होगा।
*वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे भूमि पूजन*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओ. पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक, रायगढ़) होंगे। वे अपने कर-कमलों से विकास खंड शिक्षा कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे एवं नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।
*बेहतर शिक्षा का मार्ग होगा प्रशस्त*
वर्षों से पुसौर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक और ग्रामीण विकास खंड शिक्षा कार्यालय के अपने सर्वसुविधायुक्त भवन की मांग कर रहे थे। आज यह सपना साकार होने जा रहा है। नया कार्यालय भवन बनने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी, बल्कि क्षेत्र के स्कूलों की मॉनिटरिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा।
*इन्होंने दिये अग्रिम शुभ कामनाएं*
नया विकास खंड कार्यालय बनने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, शैलेश देवांगन, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक शैलेंद्र मिश्रा, सहा. वि. खं. शि. अधिकारी उत्तरा कुमार सिदार, मनीष सिन्हा, रुद्रेश्वर एक्का, समस्त प्राचार्य,समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक, समस्त शैक्षिक संगठन, समस्त शिक्षक गण एवं छात्र- छात्राओं ने माननीय वित्त मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन को अग्रिम शुभ कामना व आभार प्रदर्शन किये हैं



