LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

जनता के सवाल डिजिटल न्यूज का खबर का असर: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोर्रा की व्याख्याता बिमला पटेल की सीसीएल छुट्टी निरस्त

रसायन शास्त्र की पढ़ाई वर्षों से प्रभावित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

 

रायगढ़/पुसौर:- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोर्रा में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की रसायन शास्त्र विषय की पढ़ाई लंबे समय से प्रभावित होने के मामले में अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में पदस्थ रसायन शास्त्र की व्याख्याता बिमला पटेल पिछले लगभग 3 से 4 वर्षों के दौरान विभिन्न प्रकार की अवकाश सुविधाओं का लाभ लेते हुए लगातार विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो पाई थीं। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
इस संबंध में “जनता के सवाल डिजिटल न्यूज” द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2026 को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर शासन-प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया गया था। समाचार में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा वैकल्पिक शिक्षक व्यवस्था की आवश्यकता को उठाया गया था।
समाचार प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा व्याख्याता बिमला पटेल की सीसीएल  अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि रसायन शास्त्र विषय की नियमित पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके और विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान न हो।
जनता के सवाल डिजिटल न्यूज द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर हुई कार्रवाई को क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button