LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष की बेटी की शादी में की शिरकत ,नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी

रायगढ़ । नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष श्री मोहित सतपथी की बेटी अन्नपूर्णा की शादी समारोह कार्यक्रम पुसौर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी ने नवदंपत्ति अन्नपूर्णा व आशीष को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शादी की सभी रस्में में शामिल होकर श्रीमती कौशल्या साय ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर शादी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही शादी समारोह में शामिल होकर रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने वर एवं वधु को आशीर्वाद दिए व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!
इस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मोहित सतपथी के कुटंबीजनों, पारिवारिक मित्रों व रिश्तेदारों समेत राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों ने विवाह समारोह में शिरकत कर नव दंपत्ति को बधाई देते हुए दोनों के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button