LIVE TVखेलब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य” – छाल में जिला भाजपा की मासिक बैठक संपन्न*

पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती की तैयारी पर जोर*

 

रायगढ़:-भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ की मासिक बैठक आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छाल मंडल में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और धारदार बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर गहन मंथन हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी जिला अध्यक्ष  अरुण धर दीवान जी धरमजयगढ़ विधानसभा प्रभारी श सुरेंद्र बिसरा जी जिला महामंत्री द्वय श्री विकास केड़िया एवं  जतिन साव सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और पालक प्रभारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद बैठक की शुरुआत हुई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों ने पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी  प्रशांत सिंह ठाकुर जी ने कहा हमारी ताकत बूथ पर है। हर मंडल अध्यक्ष और प्रभारी ये सुनिश्चित करें कि बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियां नियमित चलें। कार्यकर्ताओं से संवाद और प्रवास बढ़ाएं। तभी संगठन मजबूत होगा। जिला अध्यक्ष दीवान ने कहा कार्यक्रमों को जन आंदोलन बना कर कार्य करना है उन्होंने कहा आगामी तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती सहित अन्य कार्यक्रमों को हमें उत्सव की तरह मनाना है। इसे बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें।”

जिला महामंत्री  विकास केड़िया ने कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय हो। महामंत्री जतिन साव ने भी कार्यकताओं में जोश भरा।
बैठक में जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दूसरे चरण में मंडलों के पालक प्रभारियों की विशेष बैठक हुई। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडलवार तैयारियों और सफलता की रणनीति पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पालक प्रभारियों को जमीनी स्तर को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री श्री जतिन साव जी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन छाल मंडल अध्यक्ष  डोल पटेल जी ने किया।

*इनकी रही मौजूदगी*
बैठक में सत्यानंद राठिया, जीवर्धन चौहान, सुनीति राठिया, डिग्रिलाल साहू, सतीश बेहरा, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडे, रथू गुप्ता, अरुण राय, अरुण कातोरे, गोकुल यादव, बिलिस गुप्ता, पवन शर्मा, पवन अग्रवाल, रीना भगत, गायत्री केरवानी, स्नेहलता सिदार, शांता साय, नीलम रंजू संजय, दिबेस सोलंकी, मधुलता पटेल, डॉक्टर सिंदे, असलम खान, मनोरंजन साव, बंसी चौधरी, महेश उरांव, स्वरूप पटनायक, सरोज बेहरा, संजय पटेल, सनत नायक, शैलेश माली, संजय अग्रवाल, सुमित शर्मा, खुशीराम अजय, डॉक्टर राजेश पटेल, अतुल शर्मा, हितेश गभेल सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button