LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम छपोरा के विकास पर्व में शामिल हुए ओपी.. ग्राम वासियों ने कियो फूलों से स्वागत*

रायगढ़:-रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी आज जब ग्राम पंचायत छपोरा पहुंचे तो पूरा गांव उनका स्वागत करने उमड़ पड़ा। विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही ग्राम वासियों ने विधायक ओपी चौधरी पर फूलों की वर्षा करते हुए भावभीना स्वागत किया। विधायक ने भी मुस्कुराते हुए मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया ।गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। भावभीना स्वागत ग्राम वासियों के चेहरे की खुशी स्वयंमेव लाड़ले विधायक ओपी से आत्मीय जुड़ाव का प्रमाण है ।

नवनिर्मित शेड के नीचे विधायक ने ग्राम के प्रतिनिधियों और महिलाओं के साथ मिलकर शिलालेख का अनावरण किया। मंत्री श्री ओपी ने पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया । विभिन्न निर्माण कार्यों में शेड निर्माण,शिव मंदिर के पास आरसीसी पानी टंकी,मंगल भवन,आंगनबाड़ी भवन शामिल है । जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।

शिलालेख अनावरण के बाद विधायक ओपी चौधरी मंच से सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए की। विधायक ने कहा, “जैसे भगवान कृष्ण का जीवन जन्म से लेकर अंत तक अनेक विविधताओं से भरा रहा। जेल में जन्म हुआ, माता से बिछुड़ना पड़ा, राक्षसों से लड़ाई लड़ी, फिर भी हर समय मुस्कुराते रहे। उन्होंने कभी समस्याओं को दोष नहीं दिया, बल्कि उनका मुस्कुराते हुए समाधान किया। उनके इसी जीवन दर्शन को आधार मानकर हमारी सरकार काम कर रही है। रायगढ़ विधानसभा में निरंतर विकास कार्य जारी है। हर छोटे-बड़े काम को पूरी तन्मयता से करने की बात भी कही। जनता से विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही ।

कलेक्टर की सेवा छोड़ने की बात दोहराते हुए कहा इस कुर्सी को हासिल करने के लिए कितनी प्रतिस्पर्धा है यह सभी जानते है लेकिन मैने यह कुर्सी सिर्फ इसलिए छोड़ी है कि राजनीति के जरिए आप सभी के जीवन में बदलाव ला सकूं। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंच पर एक नन्हा बच्चा श्रीकृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसने पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्सव का माहौल बनाए रखा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button