जिले के तहसील पुसौर में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर*

*जिले के तहसील पुसौर में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर*
*शिविर में प्रकरणों का हुआ निराकरण*


रायगढ़, फरवरी 2024/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आज जिले के सभी तहसील स्तर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। वही तहसील पूसौर में राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न हुई।
पुसौर में अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में खसरा, बी-1 का वाचन किया गया और चालू खसरा का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के संबंध में जनसामान्य को आवश्यक जानकारी दी गई तथा आवेदन भी प्राप्त किए गए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के संबंध में भी जानकारी दी गयी। अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन और सीमांकन हेतु तीन माह की समय-सीमा नियत की गई है। इसी प्रकार आय-प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र हेतु 15 दिवस तथा स्थायी सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र हेतु 30 दिवस की समय-सीमा नियत की गयी है। शिविर में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आगामी 17 फरवरी को जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगें, जिनमें पूर्व शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की भी समीक्षा की जाएगी।
अपर कलेक्टर राजीव पांडेय तहसीलदार शिवम पांडे व नायब तहसीलदार प्रकाश मिश्रा के द्वारा हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान राशि, किसान किताब वितरण की गई। राजस्व तहसील पुसौर में अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय, तहसील दार शिवम् पांडे, नायब तहसील दार प्रकाश मिश्रा आर आई, पटवारी कर्मचारी तथा तहसील क्षेत्र के आसपास गांवो से ग्रामीणजन की उपस्थिति रही। 

तहसील स्तर पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आज प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें खसरा बी-1 वितरण में 10, किसान किताब वितरण 21, ड, फौती-नामांतरण- 16, अविवादित नामांतरण- 4, , अन्य 132 राजस्व प्रकरण आवेदनों का निराकरण किया गया।



