LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित रहेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ :

तमनार में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, 17 सितंबर से शुरू होगा 13 चरणों का महा-अभियान*

*तमनार।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आज तमनार में जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह तक चलेगा, जिसके अंतर्गत 13 चरणों में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, तैयारी और संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

*सेवा ही भाजपा की कार्यसंस्कृति है – धरमलाल कौशिक*

कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर सेवा भाव को और प्रखर करने का अवसर है। हमें 13 चरणों के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाना है।

*हर बूथ तक पहुंचे सेवा का संदेश – अरुणधर दीवान*

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह अभियान जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक इसकी गूंज पहुंचे। प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भाजपा की पहचान है।

*संगठनात्मक मार्गदर्शन – प्रशांत सिंह ठाकुर*

जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता उसकी बेहतर योजना और जमीनी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। मंडल से लेकर बूथ तक जिम्मेदारियां स्पष्ट होनी चाहिए और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

*13 चरणों को बनाएं जनभागीदारी का अभियान – अभिषेक शुक्ला*

संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि एक माह तक चलने वाला यह अभियान संगठन की सक्रियता दिखाने का अवसर है। 13 चरणों के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों – युवा, महिला, किसान, गरीब – की सहभागिता सुनिश्चित हो, ताकि यह वास्तविक जनभागीदारी का अभियान बने।

*सांसद राधेश्याम राठिया ने किया उत्साहवर्धन*

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन प्रेरणादायी यात्रा है। उनके नेतृत्व में देश के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस अभियान के माध्यम से उनकी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से 13 चरणों के कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

कार्यशाला में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला महामंत्री विकास केड़िया एवं जतिन साव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र भगत, तमनार नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी पटनायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जतिन साव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विकास केड़िया ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button