LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनसेवा को प्राथमिकता, रविन्द्र प्रकाश गवेल ने किया समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

खरसिया/नावापारा
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने अपने गृह निवास ग्राम नावापारा में रोज की तरह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। रविन्द्र गवेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल एवं उनके प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुझावों से रूबरू होते रहते हैं। ग्रामीणों ने भी जनसुनवाई की इस पहल की सराहना करते हुए अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के अवसर को महत्वपूर्ण बताया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button