LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

22 सितंबर को खरसिया एवं धरमजयगढ़ दौरे पर रहेंगे सांसद राधेश्याम राठिया, जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की समस्याएं!

रायगढ़/खरसिया। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को खरसिया एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, मांगों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद राठिया जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधे संवाद करेंगे तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक पहल करेंगे।
कार्यक्रम के तहत खरसिया स्थित भाजपा कार्यालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं धरमजयगढ़ के नीलामी हॉल,काष्ठगार में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जनसमस्या निवारण कार्यक्रम आयोजित होगा।
आयोजकों ने खरसिया एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यक आवेदनों के साथ उपस्थित होकर सांसद के समक्ष अपनी बात रखने की अपील की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button