राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू का बिलासपुर प्रवास, महापौर पूजा विधानी ने की सौजन्य मुलाकात l

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू के बिलासपुर प्रवास के दौरान नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उनसे सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, स्नेहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच हुई यह आत्मीय मुलाकात महिला हितों एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय पर भी चर्चा की गई।



