LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: सांसद राधेश्याम राठिया ने कुसमुरा में महतारी सदन का किया भूमिपूजनl

रायगढ़/खरसिया। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने की पहल के तहत खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर मंडल अंतर्गत ग्राम कुसमुरा में गुरुवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रहे। उनके ग्राम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सांसद राठिया ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ अपने कर-कमलों से महतारी सदन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के संदेश का प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के संगठन, प्रशिक्षण, बैठक, आजीविका गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा। इससे महिला समूहों को अपनी योजनाओं और कार्यों के संचालन के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा, जिससे गांवों में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, भाजपा नेता जयप्रकाश पटेल, छाया जिला पंचायत सदस्य व छत्तीसगढ़ शासन के जिला महिला उत्पीड़न समिति के सदस्य श्रीमती सूखदाई चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने महतारी सदन निर्माण को क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए इसे महिला विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button