कांग्रेस की अकर्मण्यता से महिलाओ की परेशानी बढ़ी:-शोभा शर्मा* *महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा ओपी ही कर सकते है समस्याओं का निदान*

रायगढ़ :- जगत पुर वार्ड क्रमांक 4 में आज महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने जन सम्पर्क के दौरान कहा पिछली बार आम जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया था लेकिन प्रकाश उम्मीदों के नायक नही बन पाए। शराब बंदी का वादा कर घर घर शराब पहुंचाने वाली कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता से महिलाओ की परेशानी दिनो दिन बढ़ रही है। कांग्रेस सरकार पांच साल में एक लाख पचहत्तर हजार करोड़ का सीधा लाभ जनता को देने का दावा तो करती है लेकिन वही शराब पिलाकर भ्रष्टाचार के जरिए दोनो हाथो से लूट भी रही है। एक हाथ से योजना का लाभ देती है दोनो हाथो से जनता को जबरिया शराब पिलाती है । नशे की हालत मे तेजी से अपराध बढ़े है महिलाओ को अस्मिता को खतरा हुआ है। नशे की वजह से घर दिन वाद विवाद की घटनाएं जो रही है। थाना जाने पर महिलाओ को अवैध वसूली का शिकार होना पढ़ रहा।शराब के दिन रात सेवन से स्वास्थ्य गत समस्याएं बढ़ी है। दिन रात नशे में डूबे रहने की वजह से पुरुषों के काम काज प्रभावित हो रहे घरेलू आय प्रभावित हो रही। कांग्रेस सरकार के योजना के पैसे मिल रहे तो महिलाओ का घर प्रबंधन अच्छे से होना चाहिए लेकिन दिनो दिन आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। जमीन जायदाद बेचने के लिए पटवारी बड़ी राशि रिश्वत के रूप में वसूल रहे है।सागरिका होटल के पीछे निवास रत महिलाओ ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा हम मूल भूत सुविधाओ के लिए तरस रहे है।जल आवर्धन के जरिए पानी नही पहुंच रहा। सड़क नाली जैसी छोटी लेकिन गंभीर समस्या की वजह से जूझते हुए जीवन कष्ट प्रद हो गया। पिछली बार कांग्रेस को वोट देने के बाद समस्याएं बढ़ गई है। बल्कि नई नई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओ ने अब नई सहबो बदल के राहिबो के नारा बुलंद करते हुए एक शिक्षित व्यक्ति ओपी चौधरी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया ताकि वे हमारे सपने के अनुरूप रायगढ़ का विकास कर सके।इस दौरान गीता दास महंत, संजना दुबे,अन्नू,रीना दास अगन बघेल,
विमला उराव, लक्ष्मी साहू,छिन्नता पासवान,कुंजो बाघ,अगन बघेल
बिमला उरांव,दिवाकर ,कार्तिक सिंह ,सोनू नायडू, सेकी सिंह राहुल बाघ, सहित मोहल्ले वासियों की मौजूदगी रही।



