LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

खरसिया विधानसभा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज !

 

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीनगी, खडगांव और खम्हार में ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के बीच केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिली। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, बच्चों के पोषण आहार तथा श्रम विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से मिले लाभ पर संतोष व्यक्त किया।
ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। वहीं युवाओं ने रोजगार, कौशल विकास और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस दौरान कुछ ग्रामीणों और युवाओं के बीच खरसिया विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक भविष्य एवं आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। हालांकि यह चर्चा स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच हुई बातचीत का हिस्सा रही।
ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मतदाता अपना निर्णय करेंगे। क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों और संभावित नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू होता दिखाई दे रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button