भाजपा नेता टिकेश डनसेना के सुपुत्र के जन्मोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जी के धर्मपत्नी कौशल्या साय व वित्तमंत्री की माताजी कौशल्या चौधरी

रायगढ़:- भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा टिकेश डनसेना के सुपुत्र पार्थ के जन्मोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की धर्म पत्नी राष्ट्रीय अध्यक्ष कँवर समाज कौशल्या साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की माता कौशल्या चौधरी स्नेह कांक्षी शिशु को आशीर्वाद देने षष्ठी अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में श्री रामसदन ग्राम बरभौना (खरसिया) पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीचंद रावलानी,कमल गर्ग, महेश साहू सहित क्षेत्र के सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता व तीन हजार से अधिक गणमान्य नागरिक शिशु पार्थ को आशीर्वाद देने श्रीराम सदन बरभौना में शिरकत किए। मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशल्या साय और वित्त मंत्री की माता कौशल्या चौधरी जी ने भाजपा नेता टिकेश डनसेना के परिवार के साथ भी घंटो भर समय बिताया पारिवारिक चर्चा और कार्यक्रम में आए हुए नागरिकों के साथ भेट मुलाकात कर हाल जाना और सभी के लिए सुखमय जीवन की बात भी कही। कार्यक्रम में नवजात शिशु पार्थ के नाना जी सक्ती के प्रतिष्ठित कवि एल.आर. जायसवाल जी अध्यक्ष सांस्कृतिक विकाश मंच जिला सक्ती के द्वारा अपने आशीर्वाद को अपने अंदाज़ से कविता का स्वरूप देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किये ।


