*
*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित ‘जनजातीय गौरव सम्मेलन’ में वर्चुअल संबोधन*

रायगढ़ :- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही दशकों से उपेक्षित देश के आदिवासी और जनजातीय समाज को उनका वास्तविक अधिकार और सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कहा जनजातीय समाज के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए जितना ऐतिहासिक कार्य मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में हुआ है, उतना देश की किसी अन्य सरकार में कभी नहीं हुआ। वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना जनजातीय समाज के सम्मान का विषय है बस्तर अब बंगकों की गूंज से नहीं, बल्कि ‘बस्तर ओलंपिक’ और खेल के मैदानों से पहचाना जा रहा है। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार की संस्कृति को वैश्विक पहचान दे रहा है; उगते और डूबते सूर्य दोनों को नमन करने वाले बिहार के लोग आज विकास के रथ पर सवार हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भव्य जनजातीय गौरव सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, नक्सलवाद के खात्मे, लोक आस्था के महापर्व छठ और देश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री नितिन नवीन ने समस्त देशवासियों, झारखंडवासियों और जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर इस समाज को उसका उचित सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्पष्ट है कि हम जनजातीय समाज के साथ मिलकर ही देश का विकास देखते हैं। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्धि तक तभी पहुंचाया जा सकता है, जब हम जनजातीय समाज को साथ लेकर आगे बढ़ें। श्री नवीन ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी जनजातीय समाज से आते हैं, जो यह दर्शाता है कि आज यह समाज न केवल विकास का सक्रिय भागीदार है, बल्कि देश का नेतृत्व भी कर रहा है।
नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ों से समाप्त करना जनजातीय समाज के सम्मान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और झारखंड जैसे राज्यों से नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने का जो संकल्प लिया था, वह आज जमीन पर पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री जी ने बस्तर के जंगलों में जाकर वीर सपूतों और सैनिकों के साथ दीपावली मनाकर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। आज जिस बस्तर में कभी बंदूक उठाने वालों की चर्चा होती थी, वहां आज ‘बस्तर ओलंपिक’ और खेल के मैदानों की चर्चा होती है। सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के घोर नक्सल प्रभावित इलाके भी आज नक्सल मुक्त होकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर नवीन ने सभी छठ व्रतियों को प्रणाम करते हुए बिहार के 14 करोड़ निवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शुद्धता और पवित्रता का यह महापर्व आज विश्वभर में बिहार की संस्कृति की पहचान बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारियों का यह स्वभाव है कि वे उगते हुए सूरज के साथ-साथ डूबते हुए सूरज को भी नमन करते हैं, क्योंकि जो डूबता है उसका उदय भी निश्चित होता है। इसी भाव के साथ आज बिहार पुनः विकास के रथ पर सवार होकर अपना गौरवशाली इतिहास और वैभव स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक प्रमुख परियोजना के नामकरण के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि वर्ष 2012 में नीतीश कुमार ने ही इस परियोजना की नींव रखी थी और उसी वर्ष इसका डीपीआर बनना शुरू हुआ था। 2015 के चुनाव से पूर्व इसका शिलान्यास भी संपन्न हो गया था। अतः जिन्होंने इसकी नींव रखी थी, बिहार को मिलने वाले उनके निरंतर सहयोग और आज भी मिल रहे उनके मार्गदर्शन के सम्मान में सबकी सहमति से इस परियोजना का नामकरण किया गया है। अपने संबोधन के अंत में श्री नवीन ने क्रिकेट के मैदान पर भारतीय टीम की शानदार सफलता का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे युवा खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए दसवीं बार कप अपने नाम किया है, वह पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरव का क्षण है। उन्होंने इस अभूतपूर्व जीत के लिए पूरी क्रिकेट टीम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
