रायगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम से भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टिकेश डनसेना की शिष्टाचार भेट।

रायगढ़ :- भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टिकेश डनसेना ने जिला रायगढ़ के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम से शिष्टाचार भेट की व इस दौरान जिला के किसानों के हित से जुड़े स्थानीय मुद्दे के समाधान को लेकर आवश्यक चर्चा हुई एवं खरसिया ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में एंबुलेंस की आवश्यकता को लेकर टिकेश ने कहा की क्षेत्र के जनता बड़ी संख्या में ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले पहुंचते है। कई इमरजेंसी केस भी आता है। जिसकी समुचित ईलाज की व्यवस्था नहीं होने पर खरसिया हॉस्पिटल या रायगढ़ हॉस्पिटल रिफर किया जाता है। जिसका कारण मरीज को निजी वाहन किराया में करना पड़ता है। जिससे गरीब आम जनता को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में कही भी आकस्मिक दुर्घटना होने पर केवल 112 के सहारे लोग रहते है। जहा दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के इलाज के लिए विलंब हो जाता है। उन्होंने कहा की अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में एक एंबुलेंस की व्यवस्था हो जाए तो आम जनताओ के लिए बहुत ही कारगार साबित होगा। उक्त मांगो को प्रभारी मंत्री नेताम ने शीघ्र करने की बात कही। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री टिकेश डनसेना से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने अपना फेसबुक सोशल मीडिया में शिष्टाचार भेट अपलोड किया ।


