प्रदेश स्तरीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए रायगढ़ जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू एवं उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल !

FB_IMG_1795097604990

Loading


रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोरंजन साहू एवं जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल सहित जिले के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाली मौर्य एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा पिछड़ा वर्ग समाज के बीच संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कोमल जंघेल, प्रदेश प्रभारी लखन लाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रदेश स्तरीय बैठक में रायगढ़ जिले से जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल तथा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी जगन्नाथ प्रधान एवं खेम साहू शामिल हुए।
बैठक में रायगढ़ जिले के पदाधिकारियों की सहभागिता के माध्यम से प्रदेश संगठन के साथ समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Editor Hemsagar shrivas