IMG_20261110_192841

Loading

जब इंसान अपनों में मस्त हो जाता है, तब भगवान भी याद दिलाते हैं अपनी मौजूदगी – चन्द्रकला नायक

रायगढ़:- एक दिन मुझे एक अनजान नंबर से फोन आया। मैंने सोचा, शायद कोई जरूरी काम होगा। फोन उठाकर पूछा, कौन हैं आप?
उधर से जवाब आया— मैं वही हूं, जिसने तुमसे कहा था कि मैं तुम्हें हमेशा याद रखूंगी, हर क्षण तुम्हारा नाम लूंगी।
लेकिन तुम यहां अपने लोगों में मस्त हो। तुम्हें मेरी याद तभी आती है, जब कोई विपत्ति आकर तुम्हें घेर लेती है। क्योंकि उसका इल्जाम तुम्हें मेरे ऊपर डालना होता है।
फट से मुझे कह देते हो— ये तूने क्या किया!
मैं तुम्हारे अंदर आत्मा बनकर हमेशा रहता हूं और हर गलत कार्य करने से तुम्हें रोकता हूं, लेकिन तुम मेरी आवाज सुनते नहीं। तब मुझे फोन करना पड़ा।
मैं क्रोध से तिलमिला उठी और बोली— अरे! तुम हो कौन, मुझसे इस तरह बोलने वाले?
तो उधर से जवाब आया—
“भगवान!”
जीवन संदेश: ईश्वर को केवल संकट के समय याद मत कीजिए। सुख हो या दुख, हर परिस्थिति में उनका स्मरण कीजिए।
रचना:- चंद्रकला नायक कोड़पल्ला (उड़ीसा)

Editor Hemsagar shrivas