ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी प्रवीण विजय जायसवाल ने भरा नामांकन पत्र।

                                                                               रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के युवा नेता प्रवीण विजय जायसवाल ने 27 तारीख को रायगढ़ कलेक्ट्रेट में विधायक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा किया। प्रवीण विजय जायसवाल ने कहा की मैं यहां राजनीति करने नही आया हु। मैं तो सेवा नीति करने आया हु। इस सेवा नीति का पहला अध्याय के शुरुआत में मेरा आंख और शरीर को दान करता हूं। किन मुद्दे पर चुनाव लडेंगे इस प्रश्न पर प्रवीण ने कहा की मेरा पहली प्राथमिकता शिक्षा पर रहेगा। छत्तीसगढ़ सरकार केवल 727 स्वामी आत्मनंद स्कूल खुलने का ढिढोरा पिटती है। जबकि वास्तव में छत्तीसगढ़ में 45 हजार स्कूल है।प्रवीण ने कहा की छत्तीसगढ़ के हर स्कूल का बेहतर व गुणवत्ता ठीक करने का जिम्मा सरकार का होती है। सिर्फ और सिर्फ 727 स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाकर केवल अपना छबि चमकाने का काम जो है छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। इसमें उन्हें सोचना चाहिए। मेरा मुख्य मुद्दा रहेगा कि किसी एक स्कूल को नही प्रत्येक स्कूल को शानदार वर्ल्ड क्लास बनाने की सोच रखते है। प्रवीण विजय जायसवाल ने कहा की कांग्रेस का गढ़ किसी पार्टी का गढ़ नही होता है। गढ़ तो जनता का होता है। जिस दिन जनता ने मूड बनाया तो जो आज मंत्री बनकर बैठे हैं। उन्हे संत्री बनने में समय नहीं लगेगा।
वैसे माने तो क्षेत्र के लोगों  को एक अच्छा ईमानदार नेता प्रवीण विजय जायसवाल मिल गया है। जहा क्षेत्र के मतदाताओं में अपार खुशी आने लगी है। नामांकन पत्र फार्म जमा के वक्त आप नेता विजय जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य व  आप नेता पूर्णिमा विजय जायसवाल, सिरिल धृत लहरे, पिंटू सिंह और संपत चौहान भी शामिल हुए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button